Fourth murder in Dehradun within 24 hours; body of 55-year-old Salim found near a mosque
देहरादून में हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर हत्या की चौथी घटना की सूचना मिली है। ताजा मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला का है, जहां मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान मिला है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, पुलिस मृतक से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने के साथ ही मामले की जांच में लगी है।
लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं ने देहरादून पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
