Youth from Rishikesh arrested in Tehri with smack worth ₹9.30 lakh.
टिहरी गढ़वाल में पुलिस ने 31 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 9 लाख 30 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत बीपुरम चौकी क्षेत्र में खाड़खाला के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम (26) पुत्र कलीराम, निवासी गली नंबर-5, शांति नगर, भरत मंदिर स्कूल के पास, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी में मुकदमा संख्या 40/2026 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।
