Weather clears up in Uttarakhand, sunshine brings relief from the cold; rain likely in five districts today.
लगातार तीन दिनों तक खराब मौसम के बाद मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम साफ हुआ और चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मैदानी इलाकों में भी तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।
देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य से करीब एक से दो डिग्री कम रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 30 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 2 अक्तूबर से मौसम साफ रहने, जबकि 5 अक्तूबर को हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
