Heavy rain alert All schools from classes 1 to 12 in Bageshwar closed today.
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज सोमवार, 27 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित भी किया है।
प्रशासन ने अभिभावकों व नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की है।
