Dayal Singh Bisht assumed office as a member of the Uttarakhand Commission for Protection of Child Rights and pledged to safeguard the interests of children.
देहरादून। उत्तराखंड बाल आयोग में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत दयाल सिंह बिष्ट ने आयोग के सदस्य के रूप में विधिवत पदभार भी ग्रहण किया। आयोग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने नए दायित्व की जिम्मेदारी भी संभाली।
पदभार ग्रहण करने के बाद दयाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वह बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सर्वांगीण विकास व बाल हितों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक आयोग की योजनाओं व सेवाओं का लाभ पहुंचाने और बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, आयोग के सचिव बरनवाल, अनुसचिव एस.के. सिंह सहित आयोग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दयाल सिंह बिष्ट का स्वागत करते हुए उनके सफल व जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जीएमवीएन के निदेशक पारस गोयल भी मौजूद रहे।
आयोग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दयाल सिंह बिष्ट के अनुभव व सक्रिय योगदान से बाल अधिकारों की सुरक्षा और बच्चों के कल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति भी मिलेगी।
