देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने आज शुक्रवार को देहरादून सहित प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा और हल्की बारिश देखने को भी मिल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील भी की है। तेज हवाओं के चलते नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने व अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई है।