धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक भी आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा भी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी व शहरी विकास विभाग से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिन पर मंजूरी मिलने की संभावना भी है।

इसके अलावा कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत भी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम निर्णय भी लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा असर आम जनता व सरकारी कर्मचारियों पर पड़ेगा।