धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 PCS अधिकारियों के तबादले, 6 IAS के कार्यभार में बदलाव
उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को अफसरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। सरकार ने सचिवालय सेवा के 26 पीसीएस अधिकारियों का तबादला भी किया है, जबकि 6 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।
माना जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस फेरबदल के बाद कई विभागों में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जिससे शासन-प्रशासन में तेजी आने की उम्मीद भी है।