देहरादून में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर, युवक ट्रक में फंसा, SDRF ने बचाई जान
देहरादून के मोहबेवाला आईएसबीटी के पास कार व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक ट्रक के अंदर बुरी तरह से फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी भी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ट्रक में फंसे युवक जुनैद (निवासी बागपत) को सुरक्षित बाहर भी निकाला।
इससे पहले कार में सवार घायलों को जिला पुलिस द्वारा अस्पताल में भेज दिया गया था। वहीं, रेस्क्यू के बाद घायल जुनैद को भी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज भी चल रहा है।