A young man died under suspicious circumstances in Haripur Kalan, Rishikesh; his body was found in a forest.
ऋषिकेश: हरिपुर कलां क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भी हो गई। युवक का शव एक स्कूल के पास ही जंगल किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप भी मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच भी शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच भी कर रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज सुबह के समय जंगल किनारे शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान व मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
