35 types of sweets made from flowers won accolades during the Vasantotsav.
देहरादून: फूलों की खूबसूरती व खुशबू तो लोगों का मन मोहती ही है, लेकिन अब इन्हीं फूलों से बनी मिठाइयों का स्वाद भी लोगों को खासा आकर्षित भी कर रहा है। वसंतोत्सव के दौरान सरसों, गुलाब, फ्योली व अन्य फूलों से तैयार की गई करीब 35 तरह की मिठाइयों की अनोखी प्रदर्शनी भी लगाई गई।
एक नामचीन होटल में आयोजित इस प्रदर्शनी में शेफ देवेंद्र जोशी ने बताया कि सभी मिठाइयों को विभिन्न फूलों के साथ मिलेट्स व चीनी जैसी सामग्रियों का उपयोग कर तैयार भी किया गया है। मोल, केदारपत्ती, मूली के फूल व बुरांश समेत कई प्रजातियों के फूलों से मिठाई और जेली बनाई गई है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
स्टॉल पर चिंणा केसर हलवा, गुला की मिठाई व बुरांश का हलवा जैसे कई खास व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए। मिठाइयों के साथ उनके मूल फूलों को भी प्रदर्शित किया गया, जिससे लोग इनके बारे में जानकारी भी ले सकें। वसंतोत्सव में यह अनोखा प्रयोग लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।
