Major accident near Mohbewala Chowk Truck overturns on car, catches fire; both drivers safe
देहरादून: मोहबेवाला चौक के पास आज बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रक कार के ऊपर ही पलट गया, जिससे तुरंत आग भी लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पा लिया।
यह दुर्घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र में ही हुई। हादसे के समय दोनों वाहनों में केवल चालक ही सवार थे। राहत की बात यह रही कि दोनों ड्राइवर सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है।
