सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जीता अंतर विद्यालय क्रॉस कंट्री रेस का खिताब, ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन रहा आयोजनकर्ता
नैनीताल: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हीरक जयंती समारोह के तहत अंतर विद्यालय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन भी हुआ, जिसमें 8 विद्यालयों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम भी की।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल द्वितीय व पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी.एस. डंगवाल ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन व प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (OBA) के सहयोग से ही किया गया।