गुरुनानक जयंती पर सीएम धामी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका, सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका व प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों व शिक्षाओं के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया। उनका जीवन हमें भाईचारे, सद्भाव व एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।