Women showed enthusiasm in Diwali and Karva Chauth programs at Police Line Dehradun, Geeta Dhami inaugurated the program.
देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए “दीपावली और करवाचौथ कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गौरी सेठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने स्वागत गीत, गढ़वाली व कुमाऊनी लोकनृत्य, पारंपरिक गीतों का गायन, रैम्प वॉक सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्य अतिथि ने मेहंदी कार्यक्रम में भाग लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।
साथ ही, पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित दीपावली व करवा चौथ संबंधित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया व पुलिस परिवार की महिलाओं की सराहना की।
मुख्य अतिथि गीता धामी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस परिवार की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए परिवार की देखभाल बखूबी भी कर रही हैं। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर उत्तराखंड महिला पुलिस परिवार की अध्यक्षा गौरी सेठ, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, व अन्य वरिष्ठ महिला अधिकारी और पुलिस परिवार की सदस्य उपस्थित रहीं।
