Abhishek Singh welcomed at Congress headquarters, senior leaders congratulated him
देहरादून। नव निर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह आज अपने पिता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी और लाल चंद शर्मा सहित अन्य नेताओं ने पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
नेताओं ने आशा व्यक्त की कि अभिषेक सिंह संगठन की नीतियों पर चलते हुए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधित्व को और अधिक मजबूत भी करेंगे।
