Independence Day CM Dhami honored the families of freedom fighters and policemen who provided excellent service
देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परेड मैदान देहरादून में आयोजित मुख्य राज्य समारोह में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक भी प्रदान किये गये।
मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (सेवा के आधार पर) प्राप्त करने वाले अधिकारी–
- श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, देहरादून
- यागेश चंद्र, डीएसपी इंटेलीजेंस
- विपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर, जीआरपी
- नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर, हरिद्वार
- राकेश चंद्र भट्ट, एसआई, सीआईडी देहरादून
- अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून
- सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल, देहरादून
मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु) प्राप्त करने वाले अधिकारी–
- शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी, हरिद्वार
- राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर, पौड़ी गढ़वाल
- कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर, देहरादून
- मनोहर सिंह रावत, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
- ओमकांत भूषण, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
- दीपक कुमार, एएसआई, पौड़ी गढ़वाल
- गोपाल राम, हेड कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
- अमरजीत, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
- राहुल, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
- सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल, 40वीं वाहिनी पीएसी
- स्नेहा तड़ियाल, एसआई, चमोली
- वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, हरिद्वार
- रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, आईआरबी द्वितीय
सीएम आवास में भी हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर भी ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय एकता व संकल्प की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आजादी के महानायकों को नमन किया और धराली सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान भी बनाई है और उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। राज्य सरकार आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप पर कार्य भी कर रही है और जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध भी है।
भाजपा कार्यालय में भी फहराया तिरंगा
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सीएम धामी बलवीर रोड स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा भी फहराया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
