Tragic accident on Badrinath Highway Stone fell on car, woman died, father and daughter injured
उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा के पास आज सोमवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। भारी बारिश के बाद एक कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर ही गिर पड़ा, जिससे हरियाणा निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार घायल महिला का पिता व उसकी बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए पीपलकोटी अस्पताल में भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार देर शाम से क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते हाईवे पर जगह-जगह मलबा व पत्थर गिरने की घटनाएं सामने भी आ रही हैं। इससे सड़क पर आवाजाही बेहद खतरनाक भी हो गई है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करें और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता भी बरतें।
