Police crackdown on alcohol, stunt driving and modified vehicles
देहरादून। देहरादून पुलिस द्वारा “ऑपरेशन लगाम” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई भी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान जिलेभर में ही चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, स्टंट ड्राइविंग, रैश ड्राइविंग, अवैध हथियार रखने, काली फिल्म लगे वाहनों के संचालन और अनाधिकृत हूटर-नामपट्टिका लगे वाहनों के खिलाफ सख्त कदम भी उठाए गए।
अभियान के दौरान अब तक की कार्रवाई का आंकड़ा:
- कुल चालान किए गए: 587
- मौद्रिक जुर्माना वसूला गया: ₹1,67,640
- न्यायालय में भेजे गए चालान: 163
- पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तारियां: 67
- प्रत्यक्ष मौके पर चालान: 424
अभियान की मुख्य कार्यवाहियां शामिल रहीं:
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों पर कार्रवाई
- वाहन में लाठी-डंडे जैसे अवैध वस्तुएं रखने वालों पर सख्ती
- अवैध शराब का परिवहन करने वालों पर नजर
- काली फिल्म लगे वाहनों का संचालन
- शराब पीकर गाड़ी चलाने और स्टंट करने वाले युवाओं की धरपकड़
- मॉडिफाइड साइलेंसर और अनाधिकृत हूटर लगाने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्पष्ट किया है कि
“ऑपरेशन लगाम” का उद्देश्य जनसुरक्षा, शांति व्यवस्था व ट्रैफिक अनुशासन को बनाए रखना है। सभी थाना प्रभारियों को इस विशेष अभियान को गंभीरता से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि कानून का पालन करें और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर साझा भी करें।
