Sanskrit education board exam result will be declared today
देहरादून,(संवाददाता शुभम कोठारी): उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) वर्ष 2025 की परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित किया जाएगा।
संस्कृत शिक्षा के निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज ने जानकारी दी कि परीक्षा परिणामों की औपचारिक घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सभागार में की जाएगी।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे। परिणाम को लेकर छात्रों में उत्साह है, जबकि शिक्षा विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
