उत्तराखंड की देवभूमि को नशा मुक्त बनाने के लिए एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

🔶.   STF की  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम उत्तराण्ड का वर्ष 2025 में एक बार पुनः नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद उधम सिंह नगर के  थाना पंतनगर  क्षेत्र से करीब 20 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।* 🔶.    *STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना पंतनगर पुलिस के साथ मिलकर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद की गयी करीब 62 ग्राम स्मैक की खेप 🔶.   STF( एंटी नार्कोटिक्स) उत्तराखण्ड द्वारा गत वर्ष 2024 मे कुल 62 नशा तस्करो को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 07.225 किलोग्राम स्मैक, 24 किलो 458 ग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त,  77 किलो 350 ग्राम गांजा, 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन,  एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी की गयी है। 🔶.   STF( एंटी नार्कोटिक्स) उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2024 मे बरामद मादक द्रव्यों की कीमत करीब 23 करोड 25 लाख है

उत्तराखंड केमुख्यमंत्री  के नेतृत्व में चलाए जा रहे ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत भुल्लर ने कुमाऊं यूनिट की एंटी नारकोटिक्स टीम को राज्य के सभी जनपदों में ड्रग्स के खिलाफ सख्त निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कल देर शाम, सीओ एसटीएफ आर.बी. चमोला के मार्गदर्शन में और प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में उत्तराखंड STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना पंतनगर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान वन शक्ति मंदिर के पास एक स्मैक तस्कर को पकड़ा गया। तस्कर का नाम प्रमोद राठौर है, जो उधम सिंह नगर का निवासी है। उसके पास से 62 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक मिलक, जिला रामपुर से लाकर हल्द्वानी और काठगोदाम के लड़कों को बेचने के लिए यहां लाया था। आरोपी के मुताबिक, हल्द्वानी और काठगोदाम के कई युवक उसे स्मैक खरीदने आते थे।

इस गिरफ्तारी के बाद STF टीम को अन्य तस्करों के नामों की जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ जल्द ही और कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त का परिचय
नाम: प्रमोद राठौर
पिता का नाम: मान सिंह
निवासी: जनपथ रोड, ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर
मूल निवासी: ग्राम सेडा, थाना देवरानियाँ, जिला बरेली
उम्र: 30 वर्ष

बरामदगी

  • 62 ग्राम स्मैक
  • मोटरसाइकिल (UK 06 AY 6337)

इस बड़ी कार्रवाई के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को ड्रग्स तस्करी के बारे में जानकारी हो तो वह तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क कर सकता है। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्रवाई जारी रखेगी, ताकि राज्य को नशामुक्त किया जा सके।

एसटीएफ से संपर्क के लिए 0135-2656202, 9412029536