Civic Election Chief Minister Pushkar Singh Dhami's election rally in Srinagar, sought support for BJP candidate
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के लिए आज सोमवार को मुख्यमंत्री धामी श्रीनगर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान गढ़वाल संसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे।
रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी सभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की प्राथमिकता हमेशा ही प्रदेश का विकास रहा है। आप ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं और विकास हम करेंगे।
