Congress will release promissory note today, party will present vision of solution and development
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस आज सोमवार को वचन पत्र जारी करेगी। जिसमें कांग्रेस निकायों की समस्याओं के समाधान व विकास विजन जनता के सामने भी रखेगी। इसके अलावा अन्य कई घोषणाओं को कांग्रेस शामिल भी करेगी।
प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्य समिति सदस्य (सीडब्लूसी) गुरदीप सिंह सप्पल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा पार्टी के वचन पत्र को जारी भी करेगी। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। इसके अलावा सभी 11 नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र भी जारी किए। अब कांग्रेस भी वचन पत्र के जरिये निकायों में विकास के लिए लुभावने वादे भी करेगी।
