राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में आई तेजी, मंत्री रेखा आर्य की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर आज गुरूवार को मंत्री राखा आर्य ने एक महत्वपूर्ण बैठक की I बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों के अनुसार यह तय किया गया कि, राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर राज्य प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट मे बनने वाले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने के लिए आज की बैठक में राज्य की मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है।
वहीं, रेखा आर्य ने कहा कि दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द और सुचारू रूप से हो जाए इसके लिए पूरी स्पष्टता व सख़्ती के साथ आदेश दिए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया ।
साथ ही आज की बैठक में उन्होंने मेरी सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वन विभाग के प्रमुख सचिव ने ज़िलाधिकारी अल्मोड़ा, डीएफऑ अल्मोड़ा और पीदुब्लूडी के अधिकारी सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है। क्षेत्र की जनता से मेरा यह वादा है कि हमारा ये ब्लॉक जल्द ही सड़क मार्ग से जुड़ेगा और यहां रहने वाले लोगों का जीवन सुगम बनेगा।