प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगस्त 2023 में यूपीआई लेनदेन के 10 बिलियन को पार कर जाने की आज सराहना की।
एनपीसीआई की एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा :
“यह एक असाधारण उपलब्धि है! यह भारत की जनता द्वारा डिजिटल प्रगति को अपनाए जाने का प्रमाण और उनके कौशलों के प्रति सम्मान है। आने वाले समय में भी इस प्रवृत्ति के बने रहने की आशा है।”
It's 10 Billion+ transactions in August`23! Make seamless payments from your mobile in real-time with UPI.#UPI #DigitalPayments #UPIChalega @GoI_MeitY @_DigitalIndia @upichalega @dilipasbe pic.twitter.com/5NrcpIirn8
— NPCI (@NPCI_NPCI) September 1, 2023
