महिलाओं को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार है प्रतिबद्ध,तीलू रौतेली सम्मान से अन्य महिलाओं का भी बढ़ेगा हौसला-रेखा आर्य

बड़ी खबर:तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए बढ़ी आवेदन तिथि,12 जुलाई है आखरी डेट

महिला सशक्तिकरण एवं बाल मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली पुरुस्कार सम्मान के लिए जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार,कहा महिलाओं के सतत विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार है परत्नशील

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि तीलू रौतेली पुरुस्कार जो कि राज्य सरकार हर वर्ष देती है उसकी समय सीमा बढ़ाते हुए अब 12 जुलाई कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयत्नशील है। आज महिलाओ की सुरक्षा का विषय हो या उनहे आत्मनिर्भर बनाए जाने का विषय, सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है।

उक्त आदेश में कहा गया है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड के अर्न्तगत राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र एवं शर्तें – शासनादेश संख्या 1062 / XVII (4)/2022-155/2005 TC-1 दिनांक 12 जुलाई, 2022 शासनादेश संख्या 1063/XVII(4)/2022-155/2005 TC-1 दिनांक 12 जुलाई 2022 और – विभागीय पोर्टल www.wecduk.in पर उपलब्ध रहेंगी।

सम्बन्धित पोर्टल का लिंक विभागीय वेबसाईट www.wecd.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है। पोर्टल के माध्यम से आवेदन दिनांक 29 जून, 2024 प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ किये जाएंगे। ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 12 जुलाई, 2024 की सांय 5:00 बजे तक निर्धारित है।

उक्त पुरस्कार से सम्बन्धित आवेदन ऑनलाईन ही मान्य होंगे, ऑफलाईन अथवा डाक के माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें । न उक्त विज्ञप्ति से सम्बन्धित कोई भी संशोधन / परिवर्तन की सूचना विभागीय वेबसाईड 5 www.wecd.uk.gov.in पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित जिला कार्यक्रम कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

ऑनलाईन आवेदन करने सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए आई०टी०सैल निदेशालय के दूरभाष नम्बर-8193991148 पर सम्पर्क किया जा सकता है।