Big decision of Uttarakhand government: Employees retiring on 30th June and 31st December will get the benefit of notional increment.
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज सोमवार को पहला दिन था, जो कि कल मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक भी शुरू हो गई है, जिसमे यूसीसी पर रणनीति भी बन रही है।
वहीं कांग्रेस की लक्ष्मी अग्रवाल ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्या भी दिलाई।
विधानसभा सत्र 8 फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न भी मिले हैं।
सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे होने के आसार है। विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की भी रणनीति बनाई है।
उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि यूसीसी का ड्राफ्ट पहले तो उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद ही सदन में लाएं। जल्दबाजी भी न की जाए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूसीसी पर सवाल भी उठाए हैं।
