गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकराने से युवक की मौत

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू की मौत भी हो गई।

बीते शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से सुहैल अहमद कार से वापस घर को लौट रहे थे। तभी गड़प्पू जंगल में उसकी कार अचानक पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल भी हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत ही घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि, सुहैल अहमद किसी कार्य से हल्द्वानी में गए हुए थे। देर रात वापस घर को लौट रहे थे। आज शनिवार सुबह पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी जा रही है।