केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के नाम पर जालसाजों ने पारा के सूर्यनगर निवासी सौरभ सिंह से 1 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए । उन्होंने केस दर्ज कराया है की वो माता-पिता और रिश्तेदारों की केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कराना चाहते थे ।
इन्टरनेट पर सर्च करने पर हिमालयन हेली सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड उत्तराखंड का नंबर हासिल कर कॉल की और जालसाज ने बातों में फंसाकर चार बार में 1 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए ।
इसके अलावा साइबर ठगों ने 4 अन्य लोगों को 4 लाख की चपत लगा दी । किसी से बैंककर्मी बनकर तो किसी के डेबिट कार्ड की क्लोनिंग की और किसी व्यक्ति को घर बैठे काम करने का झांसा देकर ठग लिया ।
- ये हुए साइबर ठगी के शिकार
- नरपतखेड़ा निवासी अशोक सिंह से 1 लाख रुपये ठग लिए I
- मड़ियांव निवासी अमन से 1 लाख रुपये ठग लिए I
- मड़ियांव की कृष्णा कॉलोनी निवासी अमन हयारन के खाते से 96 हजार रुपये ठग लिए I
- ठाकुरगंज निवासी अभिषेक गुप्ता के खाते से 1 लाख रुपये ठग लिए।
