Civic elections - Congress appointed observers in Garhwal and Kumaon, handed over responsibility to senior leaders
उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ0 चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव के मध्यनजर हर स्तर पर मीडिया को ऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए मण्डलवार, लोकसभा और जिलेवार मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए गये हैं।
दसौनी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ब्लॉक स्तर पर भी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएगें। दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय के लिए ऐसा किया गया है। दसौनी ने कहा इसी कड़ी में गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला जिम्मेदारी मिली है, कुमाऊँ मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गयी है। इसी क्रम में लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट और पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गयी है। दसौनी ने बताया कि विकेन्द्रीकरण को ध्यान में रखते हुए जिले स्तर पर भी समन्वयक बनाये गये हैं। जिनमें अल्मोड़ा से राजीव कर्नाटक, पिथौरागढ़ से खिमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत और देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी हैं।
दसौनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मीडिया प्रभारी डॉ0 चयनिका उनियाल ने उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से अपने अपने क्षेत्र पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
