वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री धामी ने अहम बैठक, दिल्ली से ही वीसी पर जुडे; दिए जरूरी दिशा निर्देश

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री धामी ने अहम बैठक की। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली से ही वीसी पर जुडे। उन्होंने वन विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा भी की। देहरादून सचिवालय में शासन के आला अधिकारी इस बैठक में मौजूद भी रहे। सीएम धामी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

 

उत्तराखंड में बीते शुक्रवार को जंगलों की आग और भड़क गई। 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की लगभग 64 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग दो नेपाली परिवारों पर भी भारी पड़ी है। जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की गुरुवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

दूसरे श्रमिक ने बीते गुरुवार को देर रात बेस अस्पताल में तो महिला श्रमिक ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में दम तोड़ दिया है। एक और महिला श्रमिक का हल्द्वानी में इलाज भी चल रहा है। जिसके बाद आज शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

 

बीते शुक्रवार को प्रदेश में सामने आई वनाग्नि की 64 घटनाओं में गढ़वाल में 30, कुमाऊं में 29 व वन्यजीव क्षेत्रों में 5 घटनाएं शामिल हैं। 24 घंटे के भीतर 74.67 हेक्टेयर जंगल भी आग की चपेट में आया।