देहरादून : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा हो चुकी है और अब जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व दिए जाएंगे।

देहरादून : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा हो चुकी है और अब जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व दिए जाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य में लौटते ही दायित्व के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं ।

 

बता दे कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 2 दिन के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। गुरुवार को उनका राज्य में लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अभी समय लग सकता है।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि कि कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनावों से पहले होने की संभावना है। बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल ही में पार्टी में बातचीत हुई है।

 

महेंद्र भट्ट ने साफ साफ कहा कि पार्टी आलाकमान से बात हो गई है इस बार पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओ क़ो ख़ुशी मिल जाएगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *