उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी और आंधी का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है, जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार भी हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी व तूफान चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर देखने को भी मिलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 जून तक प्रदेश भर में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना भी है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।