Weather changes in Uttarakhand, orange alert for hailstorm and heavy rain in several districts
देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना भी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, तेज बारिश व आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है, जबकि कई स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने व 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से भी बचें। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों व स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग ने आगामी घंटों में मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है।
