Village heads marching to the Secretariat to press for their demands clashed with the police.
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने सचिवालय कूच किया। बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान कूच करते हुए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।
ग्राम प्रधानों को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए ग्राम प्रधानों को आगे जाने से रोक दिया।
संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया गया था, लेकिन पुलिस की बैरिकेडिंग के चलते ग्राम प्रधानों को पुलिस मुख्यालय से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
