उत्तराखंड भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, विधायक दस हजार का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायकों में से एक भी विधायक अभी तक दस हजार सदस्य बनाने का का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। वहीं, केवल पार्टी के तीन विधायक ही पांच हजार सदस्य संख्या का आकंड़ा पार कर पाए हैं। हालांकि पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार का कहना है अभियान अक्तूबर महीने तक चलना है, इसलिए सभी विधायक अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

 

भाजपा पार्टी ने तीन सितंबर से राज्य में सदस्यता अभियान शुरू किया है। उनके मुताबिक, पार्टी ने 20 सितंबर तक करीब सात लाख सदस्य बना लिए हैं। पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। सोशल मीडिया में विधायकों के बनाए गए सदस्यों की संख्या से संबंधित एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची के मुताबिक, 16 सितंबर तक सहसपुर के पार्टी विधायक सहदेव पुंडीर ने सर्वाधिक 6619, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने 6439 और सितारगंज के विधायक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 5645 सदस्य बनाए। लेकिन इस तिथि तक पार्टी का कोई भी विधायक दो हजार सदस्य संख्या के आंकड़े तक नहीं पहुँच पाया है।

 

स्पीकर व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 1973 सदस्य बनाए थे। श्रीनगर गढ़वाल के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने करीब 1631 सदस्य बनाए। उनके बाद बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चौहान और कपकोट विधायक सुरेश भी एह हजार सदस्य संख्या का आकंड़ा लांघ चुके हैं। लेकिन उनके अलावा पार्टी के ज्यादातर सदस्यएक हजार के आंकड़े से नीचे हैं।

 

पार्टी के 13 ऐसे विधायक हैं जिन्होंने 16 सितंबर तक 100 से भी कम सदस्य बनाए। इनमें सात विधायक तो ऐसे हैं जो नौ से 50 सदस्य संख्या के बीच ही अटक गए। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कुल प्राप्त मतों में से 75 फीसदी मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी अभी सात लाख की संख्या तक पहुंची है।

 

अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार के मुताबिक, 25 सितंबर के बाद सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी। सभी सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दिए गए लक्ष्यों की जानकारी ली जाएगी। अक्तूबर महीने तक चलने वाले सदस्यता अभियान में तेजी के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।