देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून में आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सतीश महाना का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत व अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच सहयोग, विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न भी हुई।