Two trucks collided and caught fire, driver trapped inside the vehicle died after being burnt alive
शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे 2 बड़े वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में एक चालक की जलने से मौत भी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी कुल्हाल से फोर्स मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू भी पाया गया।
मौके पर पहुंची फोर्स ने दोनों वाहनों की जांच की, तो एक वाहन के चालक की जलने से मौत हो चुकी थी। शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय विकास नगर में भेजा गया। दोनों वाहनों के नंबरों से वाहन स्वामी की जानकारी जुटाई गई और घटना के बारे में उन्हें भी सूचित किया गया।
मृतक चालक की पहचान पवन कुमार (40) पुत्र बाल किशन, निवासी ग्राम कुंडीयो, तहसील पोटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। वहीं, दूसरे वाहन डंपर का चालक मौके से फरार ही हो गया है, जिसकी पहचान के लिए प्रयास भी जारी हैं।
मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात व्यवस्था बहाल की गई।
