डोईवाला के दूरस्थ इठारना में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम सफल, डीएम ने सुनीं समस्याएं; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

देहरादून। विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ ग्राम इठारना में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व अधिकतर मुद्दों का मौके पर ही समाधान भी कराया। डीएम ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सरकार और प्रशासन की पहली प्राथमिकता हैं।

शिविर में 35 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी और लाभार्थियों से मौके पर ही आवेदन भरवाए।
शिविर में हुए प्रमुख कार्य—

  • 50 आधार कार्ड बनाए गए
  • 64 छात्र-छात्राओं की रोजगार काउंसलिंग
  • 33 आयुष्मान कार्ड जारी
  • 180 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • 11 नए गैस कनेक्शन आवेदन
  • 6 राशन कार्ड आवेदन
  • कृषि उपकरणों पर 1.65 लाख की अनुदान राशि वितरित
  • 3 लाभार्थियों को मौके पर पेंशन स्वीकृत
  • 132 सहायक उपकरण वृद्धजन व दिव्यांगों को प्रदान
  • 30 लाभार्थियों को पशु औषधि वितरित

शिविर में कुल 200 से अधिक शिकायतें भी दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का वहीं समाधान भी कर दिया गया।

प्रमुख घोषणाएं—

  • ग्राम पंचायत रानीपोखरी को कूड़ा निस्तारण हेतु वाहन स्वीकृत
  • मृत पशुओं के निस्तारण हेतु भूमि चयन को राजस्व विभाग को निर्देश
  • ग्राम पंचायत गदुल में जल्द लगेगा आधार व श्रम कार्ड कैंप

शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, जल संस्थान, पशुपालन आदि विभाग भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।