Senior Vice President of State Congress Suryakant Dhasmana got new responsibility
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग भी करेंगे।
करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव से पार्टी को लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और भी मजबूती मिलेगी।
उन्हें इस नई जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
