रुद्रप्रयाग: जवाड़ी मोटरमार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों और बच्चों की आवाजाही जोखिम में

रुद्रप्रयाग: भरदार पट्टी व मां मठियाणा मंदिर को जोड़ने वाला जवाड़ी मोटरमार्ग खस्ताहाल स्थिति में है और जानलेवा भी बन गया है। बरसात के दौरान मार्ग पर भू-धंसाव हुआ, जिससे सड़क कई जगह से वाशआउट व गड्ढों से भरी हुई है।

सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीण व स्कूली बच्चे जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं। लोनिवि अधिशासी अभियंता इन्द्रजीत बोस ने बताया कि सड़क सुधार के लिए 55 लाख रुपये व वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 20 लाख रुपये की आवश्यकता भी है। डीएम प्रतीक जैन ने अधिकारियों को सड़क सुधार के लिए कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।

स्थानीय छात्र अनुराग और रोहन ने सोशल मीडिया के जरिए डीएम से सड़क सुधार की मांग भी की है।