Ruckus over cow remains, CCTV reveals the whole story – tension in Haldwani for four hours
हल्द्वानी: शहर में रविवार रात गोवंश के अवशेष मिलने के बाद बरेली रोड पर 4 घंटे तक तनाव व हंगामा रहा। मंदिर के पास गोवंश का सिर मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी भी मच गई। देखते ही देखते भीड़ एकत्र होने लगी और नारेबाजी भी शुरू हो गई। तनाव बढ़ा तो दुकानों के शटर तुरंत ही गिरा दिए गए। शमा डीलक्स रेस्टोरेंट पर पथराव भी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे बंद भी कराया। सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने हालात को काबू में किया और बड़ा विवाद भी टल गया।
फोरेंसिक टीम जांच में जुटी रही। इसी दौरान एक घर के सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि गोवंश का अवशेष कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक कुत्ता वहां पर लाया था। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच भी शुरू कर दी है।
तनाव की आशंका को देखते हुए देर रात तक पुलिस व पीएसी की तैनाती बढ़ा दी गई। कई थानों की फोर्स, 4 सीओ और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। शहर में फ्लैग मार्च भी किया गया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि अफवाहें फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान भी हो सके।
