68 लाख खर्च करने वाले दो निर्दलीय प्रत्याशियों का ब्योरा रिटर्निंग ऑफिसर ने किया जारी
नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा रिटर्निंग ऑफिसर ने अब जारी कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं से ज्यादा तो 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने 68 लाख से अधिक का खर्च कर दिया। जबकि बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों ने इनके मुकाबले काफी कम खर्च किया है।
रामनगर नगर पालिका चुनाव में बीजेपी से मदन मोहन जोशी, बसपा से विनोद कुमार पार्टी के प्रत्याशी है। 18 जनवरी तक जारी चुनाव व्यय के ब्यौरे के अनुसार बीजेपी के मदन मोहन जोशी की बात करें तो इनके द्वारा 13 लाख 76 रुपए ही खर्च किए गए है।
बसपा के विनोद कुमार ने 67 हजार 207 रुपए ही खर्च किए। निवर्तमान चेयरमैन और निर्दलीय प्रत्याशी मो. अकरम ने 12 लाख 5 हजार 373 रुपए को खर्च किए। निर्दलीय मो. आदिल खान ने 84 हजार रुपए और निर्दलीय भुवन डंगवाल ने 82 हजार 938 रुपए खर्च किए।
निर्दलीय आसिफ इकबाल ने 33 लाख 5 हजार 116 और निर्दलीय भुवन पाण्डे ने 35 लाख 2 हजार 855 रुपए खर्च किए। वही निर्दलीय नरेंद्र शर्मा ने 11 लाख 7 हजार 470 रुपए ही खर्च किए।