Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी।

आज सोमवार को देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी।

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी भी बंधवाई। मुख्यमंत्री धामी ने सभी महिलाओं को उपहार भेंट किए।

 

आज सोमवार को देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी। आपको बता दें रक्षा बंधन से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में एक तोहफा दिया है। सीएम धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 

योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ही किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न मिलने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

 

इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे है। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से जहां उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी।