Post-monsoon rains continue in Uttarakhand; temperatures expected to drop; Kedarnath helicopter services suspended.
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। खराब मौसम का असर केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलिकॉप्टर सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम अनुकूल न होने के कारण हेली सेवा का संचालन रोकना पड़ा है।
आमतौर पर मानसून की विदाई के बाद बारिश में कमी आने लगती है, लेकिन इस बार पोस्ट मानसून बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक महसूस किया जा सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताई है। बारिश के दौरान यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
वहीं, खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हेली सेवा का संचालन रुकने से हेलिकॉप्टर के माध्यम से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। मौसम अनुकूल होने के बाद ही सेवाएं दोबारा शुरू हो सकेंगी।
