पिथौरागढ़ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
पिथौरागढ़ सड़क हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी मैक्स, आठ लोगों की मौत, छह गंभीर घायल
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में बीते मंगलवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को ही झकझोर दिया। थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में ही गिर गया, जिसमें वाहन सवार बरसाती नाले में समा गया।
इस दर्दनाक हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें 3 छात्राएं भी शामिल हैं, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक व घायल सभी बोकटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद गांव में मातम ही पसरा है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5 बजे यह मैक्स वाहन मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा गांव की ओर को रवाना हुई थी। लेकिन भंडारीगांव पुल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में ही गिर पड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे तक उड़ गए।
मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग घायल मिले। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए खाई में उतरे व घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को मुवानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 8 वर्षीय सिमरन व 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की सूची:
- सिमरन (8) – पुत्री कुंदन सिंह
- तनुजा (14) – पुत्री चंद्र सिंह
- विनीता (15) – पुत्री चंद्र सिंह
- नरेंद्र सिंह (40) – वाहन चालक, पुत्र चंद्र सिंह
- राजन सिंह (60) – पुत्र किशन सिंह
- होशियार सिंह (65) – पुत्र भीम सिंह
- शांति देवी (50) – पत्नी केशव राम
- दीक्षा (26) – पत्नी पंकज बोरा, निवासी चंडाक (मायके में थीं)
घायलों के नाम:
- विनीता (20) – पुत्री बहादुर सिंह
- योगेश कुमार – छात्र, पुत्र किशन राम
- श्याम सिंह मुनौला (35) – पुत्र बहादुर सिंह
- दीवान सिंह (55) – पुत्र भीम सिंह
- सुमित सिंह (22) – पुत्र प्रवीण सिंह
- पूजा मुनौला (30) – पत्नी कुंदन सिंह मुनौला
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि
“उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना से मन व्यथित है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता भी दी जाएगी।”
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर शोक जताया है और कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने लिखा कि
“प्रदेश सरकार इस दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।”
