On Nehru Jayanti, Sonia Gandhi visited Shanti Vana and paid floral tributes.
सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने देहरादून और हावड़ा के बीच चलने वाली उपासना एक्सप्रेस के 52 फेरों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे के जारी आदेश के अनुसार दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक देहरादून-हावड़ा और हावड़ा-देहरादून के बीच चलने वाली यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर संचालित नहीं होगी। इस फैसले से देहरादून और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, जो प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होती है, के 26 फेरे रद्द किए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, जो बुधवार और शनिवार को चलती है, के भी 26 फेरे निरस्त रहेंगे। दोनों ट्रेनों के दिसंबर 2026 में आठ-आठ, जनवरी 2027 में नौ-नौ और फरवरी 2027 में नौ-नौ फेरे रद्द किए जाएंगे।
इसके अलावा हावड़ा-काठगोदाम और काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस के परिचालन में भी कटौती की गई है। रेलवे ने कोहरे के दौरान सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन का स्टेटस और परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें।
