Om shape seen in Himalayas, local people excited
हिमालय की ऊंची चोटियों में अब एक और रहस्यमयी आकृति नजर आई है, जो ॐ के चिह्न से मिलती-जुलती भी है। यह आकृति मौजूदा ॐ के प्रतिरूप से भी बड़ी है और डीडीहाट से पूर्व दिशा की ओर स्थित हिमालय पर्वत की चोटी पर ही दिखाई दे रही है। यह चोटी मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में स्थित है।
सबसे पहले इस आकृति को स्थानीय निवासी नवीन टोलिया ने देखा। उन्होंने बताया कि जब वे हिमालय की ओर देख रहे थे, तो एक दम से उनकी नजर उस पर्वत पर बनी ॐ की आकृति पर पड़ी। शुरुआत में उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने गौर से देखा, तो पाया कि पर्वत की चोटी पर बनी आकृति ॐ के चिह्न से काफी मिलती भी है।
नवीन टोलिया ने यह भी बताया कि यह आकृति स्पष्ट रूप से दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक दिखाई देती है। मौसम साफ रहने पर लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए इस समय का इंतजार भी करते हैं। स्थानीय लोग इस आकृति को लेकर काफी उत्साहित हैं, हालांकि, इसमें अर्द्ध चंद्राकार बिंदु अभी तक स्पष्ट रूप से तो दिखाई नहीं दिया है।
