Minister Ganesh Joshi laid the foundation stone for the beautification of Shiva temple, Doon Vihar will get new facilities
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 06 दून विहार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिव मंदिर के टिन शेड और सौन्दर्यकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की सुविधा और मूलभूत सुविधाओं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि टीन शेड से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं है, गरीब असहाय लोगों को केंद्रित कर बनाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त व समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, मण्डल मंत्री भावना बिष्ट, मण्डल कोषाध्यक्ष किरण पासवान, डॉ. रेखा राजपूत, विजेन्द्र उनियाल सहित कई लोग भी उपस्थित रहे।
