पौड़ी दौरे पर रहेंगे मंत्री धन सिंह रावत, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 27 व 28 जून को पौड़ी जनपद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे, साथ ही क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
अपने दौरे के दौरान डॉ. रावत सलाणा, बड़ियूं, चमगांव, कालौं, माथोली, पिपलोड़ी, सैंजी, नौठा व थलीसैंण सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बजवाड़ में उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन, बड़ियूं सड़क और पटोटी–माथोली सड़क के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास उनके कार्यक्रम में भी शामिल है।
28 जून को वह थलीसैंण में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक करेंगे, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ग्राम जल्लू में सड़क डामरीकरण परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध भी है।